रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध हुक्का बार

0
42

जयपुर। मालवीय नगर स्थित गौरव टावर (जीटी) के पास संचालित ‘कोड ब्लैक बार एंड रेस्टोरेंट’ में जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने दबिश देकर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में छापेमारी की है। जहां से पुलिस ने मौके से 10 हुक्के, 10 पाइप, 10 चिलम और तीन पैकेट तंबाकू फ्लेवर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया, जबकि हुक्का पीते मिले आठ युवकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गौरव टावर के पास स्थित कोड ब्लैक बार एंड रेस्टोरेंट में रेस्टोरेंट की आड़ में ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां ग्राहकों को हुक्का परोसा जाना पाया गया।

पुलिस ने मौके से 10 हुक्के, 10 पाइप, 10 चिलम और तीन पैकेट तंबाकू फ्लेवर जब्त किए। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के मैनेजर जितेन्द्र मेहता (32) निवासी गांव केलवाड़ा जिला जिला बारां हाल मैनेजर कोड ब्लैक बार एंड रेस्टोरेंट को गिरफ्तार किया।

वहीं मौके पर हुक्का पीते मिले आठ युवकों के खिलाफ भी कोटपा एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि रेस्टोरेंट में कितने समय से अवैध हुक्का बार संचालित किया जा रहा था और इसमें अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here