घर के बाहर खड़ी बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
39
Accused arrested for stealing a bike parked outside a house.
Accused arrested for stealing a bike parked outside a house.

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपित मुकेश कुमार मीणा (18) निवासी टोडाभीम जिला करौली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद होने पर उसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

बाइक चुराने वाला शातिर गिरफ्तार

मुहाना थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) साउथ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में वाहन चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी से अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ जारी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान इंद्र सिंह राजपूत (28) निवासी जामडोली जयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।। पुलिस के अनुसार पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। साथ ही बरामद बाइक के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here