पुलिस ने हथकढ़ शराब की 4 भट्टियां ध्वस्त कर किया 20 हजार लीटर वॉश नष्ट

0
55
The police demolished four illicit liquor stills and destroyed 20,000 liters of wash.
The police demolished four illicit liquor stills and destroyed 20,000 liters of wash.

जयपुर। आगामी चुनावों के मद्देनजर अवैध गतिविधियों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवदासपुरा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) जयपुर दक्षिण ने रविवार को करते हुए सीतापुरा बगरिया गांव के खेतों में संचालित हथकढ़ शराब की चार भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार करीब 20 हजार लीटर वॉश को नष्ट किया गया। साथ ही 80 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीतापुरा बगरिया के खेतों में बड़े स्तर पर अवैध हथकढ़ शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू भवानी सिंह के सुपरविजन में संयुक्त टीम गठित की गई। शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेश गौतम और डीएसटी प्रभारी विशंभर दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेतों में दबिश दी।

पुलिस टीम खेतों में पहुंची तो वहां चार भट्टियां चालू हालत में मिलीं। इन भट्टियों पर अवैध रूप से हथकढ़ शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। शराब तैयार करने के लिए रखी करीब 20 हजार लीटर वॉश को पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा मौके से 40-40 लीटर क्षमता के दो जरीकेन में भरी कुल 80 लीटर हथकढ़ शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया।

पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध शराब बनाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने आसपास के खेतों और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन फिलहाल किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here