अमरापुर स्थान पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

0
52

जयपुर। आस्था, भक्ति और श्रद्धा के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान, जयपुर में आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊराम महाराज के परम शिष्य एवं चतुर्थ पीठाधीश्वर सतगुरु स्वामी हरिदास राम महाराज के 26वें पुण्यतिथि उत्सव के तहत रविवार को विभिन्न सेवा एवं धार्मिक आयोजन हुए। सेवा संकल्प के तहत 425 निर्धन परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। संत मोनू राम ने बताया कि राशन सामग्री में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के साथ मिष्ठान एवं फल भी दिए गए।

शाम को अमरापुर स्थान पर विशाल संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित जितेंद्र दाधीच वेदाचार्य के साथ कृष्ण दाधीच, हनुमान दाधीच और सावंत जी ने मधुर वाणी में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान संत मोहन लाल महाराज, स्वामी मनोहर लाल महाराज, संत नवीन, संत हरीश, संत अविनाश सहित संत-महात्मा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बाल हनुमान की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने सतनाम साक्षी मंत्र का जाप किया। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here