उपभोक्ता आंदोलनकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 25-26 सितंबर को जयपुर में

0
37
National Conference of Consumer Activists in Jaipur on September 25-26
National Conference of Consumer Activists in Jaipur on September 25-26

जयपुर। देशभर के उपभोक्ता संगठनों का राष्ट्रीय सम्मेलन 25 और 26 सितंबर को जयपुर में आयोजित होगा। सम्मेलन में देश में उपभोक्ता संरक्षण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ उपभोक्ता आंदोलन की भावी कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा। आयोजन उपभोक्ता संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की ओर से अग्रणी उपभोक्ता संस्था केन्स के स्थानीय संयोजन में होगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष गुजरात की प्रीती पण्ड्या करेंगी। कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया डॉ. अनन्त शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। सम्मेलन में आयोजित तकनीकी सत्रों में उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनों और नियामक प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी।

नई दिल्ली के डॉ. अरुण कुमार, तमिलनाडु के एम. सेल्वराज, उत्तरप्रदेश के भूपसिंह पाल, आंध्रप्रदेश के सीएच. हरिबाबू और महाराष्ट्र के देवेन्द्र तिवारी विशिष्ट वक्ता होंगे। सम्मेलन में 25 से अधिक राज्यों के करीब 400 उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

नई राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल का चुनाव

सम्मेलन के समन्वयक एवं केन्स के उपाध्यक्ष संजय खण्डेलवाल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान सीसीआई की नई राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल का चुनाव भी होगा। इस अवसर पर 21 हजार किलोमीटर लंबी उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा पूरी करने के लिए डॉ. अनन्त शर्मा का अभिनंदन किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here