स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बीपी गडोटा-2 द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

0
60
BP Gadota-2 under the Swachhata Hi Seva campaign

जयपुर। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत बीपी गाड़ोता -2 द्वारा गाड़ोता ग्राम पंचायत भवन, गडोटा फ्लाईओवर एवं पटवार भवन के आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीपी गडोटा-2 के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सार्वजनिक स्थलों की सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा पेट्रोल पंप परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा प्रकृति को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की शपथ ली।

इस अवसर पर राजस्थान स्टेट हेड अमित मित्तल तथा जयपुर रिटेल टेरिटरी मैनेजर पंकज राठौड़ भी उपस्थित रहे और उन्होंने कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

बीपी गडोटा-2 के कोको मैनेजर रामचन्द्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी है तथा ऐसे अभियान लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here