अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 20 जून को ‘आनंदम योग शिविर’ का आयोजन

0
45

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “पहला सुख निरोगी काया” की भावना के साथ 20 जून को सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक ‘आनंदम योग शिविर’ का आयोजन महावीर स्कूल, सी-स्कीम में किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं आनंदमय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के तहत आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शिविर के पोस्टर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के चेयरमैन सुधीर जैन गोधा ने बताया कि शिविर में योग प्रशिक्षण का दायित्व प्रसिद्ध योगाचार्य गुरु ढाका राम जी संभालेंगे। वे ‘आनंदम योग’ के माध्यम से प्रतिभागियों को उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में योगाभ्यास कराएंगे।

यह आयोजन इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन, जिला जयपुर, योगा पीस संस्थान और जयपुर रनर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। वहीं लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 एम-1, जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल संस्था तथा रोटरी क्लब जयपुर नॉर्थ का भी इसमें सहयोग प्राप्त हो रहा है। शिविर के मुख्य सहयोगकर्ताओं में कबीरा ऑयल, शक्ति सोलर एवं वसुधा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here