एएसआई व पूर्व पार्षद दलाल एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
158
ASI and Former Councilor Arrested for Accepting Bribe of ₹1 Lakh
ASI and Former Councilor Arrested for Accepting Bribe of ₹1 Lakh

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की डूंगरपुर टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक(एएसआई ) मदन लाल एवं उसके लिए दलाली कर रहे पूर्व पार्षद डायालाल पाटीदार को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि डूंगरपुर एसीबी को एक परिवाद प्राप्त हुआ था। जिसमें आरोप लगाया गया कि एएसआई मदन लाल ने परिवादी को धोखाधड़ी के एक मामले में डराते हुए उसकी बेटी और जमाई को गिरफ्तार करने की धमकी दी।

आरोप था कि मामले से बेटी और जमाई का नाम हटाने तथा परिवादी को राहत दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत का सत्यापन 5 मई को कराया गया। जिसमें सामने आया कि दलाल के रूप में डायालाल पाटीदार (पूर्व पार्षद) के माध्यम से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेने पर सहमति बनी। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाते हुए ट्रैप कार्रवाई की।

उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को जैसे ही दलाल डायालाल पाटीदार ने एएसआई मदन लाल के लिए परिवादी से एक लाख रुपये की राशि ली। उसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। इसके साथ ही आरोपी सहायक उप निरीक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here