July 27, 2024, 7:21 am
spot_imgspot_img

कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाली भाजपा,अब कांग्रेस युक्त हो गई: खाचरियावास

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा अब कांग्रेस युक्त बन गई है। हार के डर से भाजपा कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल कर रही है लेकिन भाजपा में जाने वाले मेरे कांग्रेस के मित्रों से कहूंगा पूरे देश में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी के अपराध के लिए भाजपा जिम्मेदार है। कांग्रेस के नेता जो आज पार्टी छोड़कर गए हैं उनको भाजपा में कुछ भी मिलने वाला नहीं है।

कांग्रेस से लोग उम्मीद कर रहे हैं कि देश में भाजपा के जुल्म धोखे के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की नेता जनता के साथ खड़े होकर भाजपा को सबक सिखाएंगे। ऐसे मुश्किल समय में जो कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं यह नेता लोग जिस दिन भाजपा छोड़ेंगे उस दिन कांग्रेस मुक्त की बात करने वाले भाजपा मुझे लगता है कि भाजपा मुक्त भारत हो जाएगा क्योंकि भाजपा में अब भाजपाई कम और कांग्रेस के लोग ज्यादा पहुंच गए हैं इसलिए भाजपा नेताओं को अब कांग्रेस मुक्त भारत की बात छोड़कर कांग्रेस युक्त भाजपा का नारा देना चाहिए।

खाचरियावास ने कहा कि भाजपा अपने पुराने किए हुए वादों से ध्यान हटाने के लिए 15 लाख अच्छे दिन का वादा, पेट्रोल डीजल सस्ता करने का वादा, 2 करोड लोगों को हर वर्ष रोजगार देने का वादा, किसानों को फसलों का सही दाम देने का वादा, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी खत्म करने का वादा, नोटबंदी के बाद देश के हालात सुधरने का वायदा भाजपा ने किया था, भाजपा इन सभी वादों में फेल हो गई, अब भाजपा को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है, भाजपा का जनता में असर खत्म हो रहा है इसलिए भाजपा एक झूठा माहौल बनाना चाहती है की सब लोग सब नेता हमारे साथ आ रहे हैं लेकिन वास्तव में भाजपा कमजोर पड़ रही है इसलिए साम धाम दंड भेद दबाव बनाकर कांग्रेस नेताओं को शामिल किया जा रहा है लेकिन भाजपा का षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा, लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles