सतरंगी हुआ ब्रजनिधि जी मंदिर, पाटोत्सव पर मनाया फागोत्सव

0
375

जयपुर। चांदनी चौक स्थित देवस्थान विभाग के बृज निधि जी मंदिर के पाटोत्सव पर मंगलवार को फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर का सतरंगी श्रृंगार किया गया। मुख्य द्वार पर शहनाई वादन से लोगों का स्वागत किया गया।

बड़ी संख्या में लोग एक ही वेशभूषा में पगड़ी बांधे आयोजन में शामिल हुए। वीणा म्यूजिक फेम मधु भट्ट ने फाग गीतों से ब्रजनिधि जी को रिझाया। इस मौके पर ब्रजनिधि जी के गाल पर गुलाल लगाकर फाल्गुनी श्रृंगार किया गया। शेखावाटी के नामी कलाकारों ने बांसुरी की धुन और चंग की थाप पर धमाल की प्रस्तुतियां दीं।

सरस प्रभात मंडल के सदस्यों ने पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा के बीच होली के सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। ब्रजेश्वर महादेव और ठाकुर जी के गुलाल बंगला झांकी की आकर्षण का केन्द्र रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here