डीएलसी दरों में बढ़ोतरी से घर खरीदना हुआ महंगा, सरकार फैसला वापस ले: खाचरियावास

0
34

जयपुर। राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार द्वारा चार महीने में दूसरी बार डीएलसी दरों में बढ़ोतरी किए जाने की आलोचना करते हुए इसे जनविरोधी फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि नई डीएलसी दरों से जमीन और मकान खरीदना महंगा होगा तथा रजिस्ट्री शुल्क, स्टांप ड्यूटी और बैंक ऋण का बोझ बढ़ेगा, जिससे मध्यम वर्ग, युवाओं और गरीब परिवारों का अपना घर बनाने का सपना और दूर हो जाएगा।

खाचरियावास ने आरोप लगाया कि सरकार जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि डीएलसी दरों में वृद्धि के साथ घर-घर कचरा संग्रहण के नाम पर भी भारी शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि पहले ही बिजली, पानी, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस महंगी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के बीच सरकार को राहत देनी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत जनता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। खाचरियावास ने मांग की कि सरकार डीएलसी दरों में की गई बढ़ोतरी तत्काल वापस ले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here