चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
36
Chain snatcher arrested
Chain snatcher arrested

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी एवं 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार निगरानी के बाद दबोच लिया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शहर में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी एवं 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश जय सिंह गुर्जर (25) निवासी कमालपुरा, खेड़ली मोड़ भरतपुर को गिरफ्तार किया है।

जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि एक अप्रैल 2026 को परिवादी राजेश जैन ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 3.45 बजे विनायक स्टेशनरी से सामान लेकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जांच में सामने आया कि इसी गिरोह ने अप्रैल माह में एक ही दिन में लगातार तीन चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर को पूर्व में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया था। जबकि उसका साथी संजय सिंह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी संजय सिंह गुर्जर अपने गांव और अन्य संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश के बावजूद लगातार स्थान बदल रहा था।

उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा था और फरारी के दौरान अन्य लोगों के मोबाइल नंबरों का उपयोग कर रहा था। विशेष टीम ने लगातार दो दिन तक पीछा कर आरोपी संजय सिंह गुर्जर गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में चैन स्नैचिंग के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here