जयपुर। चौमूं के राधा स्वामी बाग स्थित ए.एन. पब्लिक स्कूल में नृत्य शैली अकादमी की ओर से आयोजित ‘एन’ डांस कार्निवल के ऑडिशन का शुभारंभ हुआ। ऑडिशन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्राचार्या सविता गजराज ने कहा कि ऐसे मंच बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास करते हैं। आयोजन में विद्यालय की ओर से पूर्ण सहयोग दिया गया।
ऑडिशन का संचालन शिक्षक पुनीत चंदवानी, स्नेहा कुमावत और आयुषी अग्रवाल के सहयोग से हुआ, जबकि केवल राजपूत और एकता ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
नृत्यशैली अकादमी के आयोजक नवीन अनोरिया ने बताया कि कार्निवल का उद्देश्य प्रदेश की उभरती नृत्य प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी प्रतियोगिता के अगले चरण में हिस्सा लेंगे।



















