दो युवकों के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 19 लाख

0
268

जयपुर। बगरू थाना इलाके में साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से 10 लाख रुपए निकाल लिए। ठगी का पता पीड़ित मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा। मामले की जांच थानाधिकारी मोती लाल कर रहे है। पुलिस के अनुसार देवलिया निवासी विनोद कुमार शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। साइबर ठगों ने उसके खाते से ऑनलाइन दो बार में करीब 10 लाख रुपए निकाल लिए। उसके खाते से आईएमपीएस और नेफ्ट के माध्यम से यह राशि निकाली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक के खाते से ऑनलाइन निकाले 9.40 लाख रुपए

जयसिंहपुरा थाना इलाके में एक युवक के खाते से ऑनलाइन 9.40 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस के अनुसार शिव नगर नायला रोड निवासी विनय लखवानी ने मामला दर्ज करवाया कि उसके खाते से ऑनलाइन साइबर ठगों ने 9.40 लाख रुपए निकाल लिए। ठगी का पता पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा। मैसेज आने पर पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here