मंदिर श्री गीता गायत्री श्रद्धालुओं ने किए सवा लाख गायत्री मंत्र जाप

0
33
Devotees at the Shri Gita Gayatri Temple chanted the Gayatri Mantra 1.25 lakh times.
Devotees at the Shri Gita Gayatri Temple chanted the Gayatri Mantra 1.25 lakh times.

जयपुर। गलता गेट स्थित श्री गीता गायत्री मंदिर में दो दिवसीय गायत्री जयंती महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को सवा लाख गायत्री मंत्र जाप, दशांश हवन तथा गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गायत्री साधकों ने सहभागिता कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं मानवता के मंगल की कामना की।

पं. राज कुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सवा लाख गायत्री मंत्रों का जप कर वातावरण को मंत्रमय बना दिया। इसके बाद वैदिक विधि-विधान के साथ दशांश हवन हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति की प्रार्थना की। मंदिर प्रवक्ता चैतन्य चतुर्वेदी ने आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here