जयपुर। क्षेत्र के युवा डॉ. मोहम्मद मोहसिन कुरैशी ने होम्योपैथी यूनिवर्सिटी, जयपुर से बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। वे मोहम्मद इस्माइल एवं जरीना बानो के सुपुत्र हैं।
डॉ. मोहम्मद मोहसिन की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, बड़े भाई-बहनों, परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा भावना के बल पर समाज में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेंगे।
डॉ. मोहम्मद मोहसिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई-बहनों, गुरुजनों एवं परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से समाज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।



















