एन डांस कार्निवल का दूसरा ऑडिशन का आयोजन

0
42
Second audition for the N Dance Carnival organized.
Second audition for the N Dance Carnival organized.

जयपुर/चौमूं। नृत्य शैली अकडेमी द्वारा आयोजित ‘एन’ डांस कार्निवल के ऑडिशन का सफल आयोजन एन.के. पब्लिक स्कूल में किया गया। ऑडिशन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मक माहौल से सराबोर रहा।

विद्यालय की प्राचार्या आराधना पारीक ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और खेल जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव ऐसी रचनात्मक एवं प्रतिभा-विकास से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है।

उनकी सकारात्मक सोच, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और आयोजन के प्रति सहयोगात्मक रवैये की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

ऑडिशन का सफल संचालन नवीन अनोरिया के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक प्रेरणा मूलचंदानी, लविशा नेभनानी एवं करिश्मा नेभनानी ने किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कला, अभिव्यक्ति, मंच प्रस्तुति और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू कुमार टांक, विजय सिंह, शैलेश सैनी, भावना शर्मा, पल्लवी सक्सेना, नेहा शर्मा एवं अर्जुन लाल मुंडोतिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं आयोजन को फ़्रेम रंग के साथ सविता कुमावत, सुरेंद्र कुमावत, नरेंद्र कुमावत एवं संदीप कुमावत का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

नृत्य शैली अकडेमी की ओर से बताया गया कि ‘एन’ डांस कार्निवल का उद्देश्य प्रदेश की उभरती नृत्य प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी अब प्रतियोगिता के आगामी चरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here