फ्रेंच डे पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक प्रोजेक्ट

0
46
Students presented impressive projects on French Day.
Students presented impressive projects on French Day.

जयपुर। ऑरोबिंदो इंटरनेशनल स्कूल में फ्रेंच डे उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर फ्रांसीसी संस्कृति की झलक से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फ्रांस के प्रसिद्ध स्मारकों, खान-पान, कला और इतिहास पर आधारित पोस्टर, मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। एफिल टावर का मॉडल और ‘एक्सप्लोर फ्रांस’ थीम पर तैयार चार्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

विद्यार्थियों ने फ्रेंच भाषा में संवाद, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। स्कूल प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैश्विक संस्कृति की समझ विकसित करने के साथ विदेशी भाषाओं के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होते हैं। अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here