जयपुर म्यूजिक फेस्टिवल 23 मई को:दौ सौ कलाकार एक सुर में गाएंगे वंदे मातरम्

0
44
Jaipur Music Festival on May 23
Jaipur Music Festival on May 23

जयपुर। शहर के प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 23 मई को शास्त्रीनगर स्थित साइंस पार्क में जयपुर म्यूजिक फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित होगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्रीराम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से होगा। इसमें 200 कलाकार भाग लेंगे।

जयपुर म्यूजिक फेस्टिवल में गायन प्रस्तुतियों के अंतर्गत एकल प्रस्तुति, युगल प्रस्तुति एवं समूह प्रस्तुति श्रेणियां रखी गई हैं। वहीं वाद्य संगीत प्रस्तुतियों को भी विशेष स्थान दिया गया है। समूह प्रस्तुति के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें श्रेणी ए में 4 प्रतिभागी, श्रेणी बी में 6 प्रतिभागी तथा श्रेणी सी में 8 से 10 प्रतिभागी शामिल होंगे।

आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन नवोदित कलाकारों के लिए अपनी कला को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर साबित होगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. राम शर्मा ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 15 मई तक अपना पंजीकरण व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से करवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here