जयपुर पुलिस ने रेस्टोरेंट में मारी रेड, पुलिस ने रेस्टोरेंट कर्मचारी सहित 37 लोगों को किया गिरफ्तार

0
184
Vigilant Jaipur: 5 arrested under Safe Jaipur campaign
Vigilant Jaipur: 5 arrested under Safe Jaipur campaign

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में देर रात तक शराब पिलाने के मामले में कार्रवाई कर कर्मचारियों समेत 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस कार्रवाही के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस बस बुलाकर सभी को थाने ले गई। पुलिस ने फोर्ट के मैनेजर अशोक कुमार और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

एएसआई धर्मवीर चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी की शनिवार देर रात सवा बजे तक फोर्ट रेस्टोरेंट और बार में पार्टी चल रही है। लोग शराब पी रहे हैं और नियमों खिलाफ शराब पिलाई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्टोरेंट में होटल का स्टाफ लोगों को शराब परोसते मिला। इस पर उन्हें शराब पिलाने के तय समय की जानकारी दी गई।

साथ ही बताया गया कि रात 12 बजे बाद ऐसा कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। इसके बाद स्टाफ ने पुलिसकर्मियों को मौके से हटाने का प्रयास किया। जिस पर अतिरिक्त जाप्ता मौके पर मंगवाया गया। फोर्ट के स्टाफ सहित मौके पर शराब पार्टी कर रहे 37 लोगों को शांतिभंग में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के आदेश हैं कि रात 12 बजे बात शहर में किसी भी प्रकार के रेस्टोरेंट,बार,पब नहीं चलने चाहिए। लेकिन उसके बाद भी शहर में कई ऐसे बार और पब हैं, जो संचालित हो रहे हैं। फोर्ट रेस्टोरेंट के बारे में कुछ समय पहले ही पुलिस को जानकारी मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here