July 27, 2024, 5:55 am
spot_imgspot_img

कोचिंग छात्रा से दोस्ती गांठ कर दुष्कर्म और फिर ठगे चार लाख

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में दोस्ती कर मिलने बुलाकर एक कोचिंग छात्रा से होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने इमोशनल ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठ लिए। मामले की जांच थानाधिकारी रणसिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी बीस वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह पढ़ाई के लिए जयपुर आई थी। बजाज नगर इलाके में किराए से रहकर कोचिंग कर रही है। जून-2023 में उसकी मुलाकात शुभम चौहान से हुई।

बातचीत के दौरान आरोपी ने उसको प्यार के जाल में फांस लिया। मिलने के बहाने होटल में बुलाकर जबरदस्ती की।
विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर लगातार देह शोषण करने लगा। इमोशनल ब्लैकमेल कर करीब 4 लाख रुपए ऐंठ लिए। शादी करने का दबाव बनाने पर मारपीट की और रुपए लौटने से भी मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

स्पा मैनेजर ने की महिला से छेड़छाड़

अशोक नगर थाना इलाके में स्पा सेंटर में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया। महिला ने स्पा सेंटर के मैनेजर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। जांच अधिकारी एसआई धर्मसिंह ने बताया कि प्लेटिनम स्पा ओसीएम होटल में चलता है। स्पा सेंटर के मैनेजर जयदीप ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। उसके सामने कपड़े खोले। महिला ने इसका विरोध किया,लेकिन आरोपी जयदीप ने महिला को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया।

इस पर महिला ने पुलिस के पास जाने और शिकायत करने की बात कही। आरोपी उसके बाद भी नहीं माना।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह नशे में थी। आरोपी जयदीप ने इसका फायदा उठाना चाहा। जब आरोपी का विरोध किया तो अन्य युवतियां भी पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने अशोक नगर थाने पहुंचकर आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस रविवार को महिला के बयान दर्ज कर स्पा सेंटर के सीसीटीवी फुटेज जुटाए। इस मामले में स्पा में काम करने वाली महिलाओं से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles