नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बड़ा अभियान:267 टीमों ने तीन दिन में 483 आरोपियों को पकड़ा

0
27

जयपुर। नशे की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस ने 22 से 24 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर 483 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशन में आयुक्तालय के चारों जिलों में 267 टीमों ने कार्रवाई की।

अभियान में एनडीपीएस एक्ट के तहत 71 प्रकरण दर्ज कर 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें जयपुर पूर्व से 19, पश्चिम से 18, उत्तर से 15 और दक्षिण से 20 आरोपी शामिल हैं। विभिन्न मामलों में पूर्व जिले से 100, पश्चिम से 170, उत्तर से 177 और दक्षिण से 36 गिरफ्तारियां हुईं।

पुलिस ने 34 वांछित आरोपियों, 52 स्थायी वारंटी/उद्घोषित अपराधियों और पांच इनामी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 432 मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई।
विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here