जयपुर में 22 से 24 नवंबर तक होगा जेएसए सिल्वर शो

0
39
JSA Silver Show to be held in Jaipur from November 22 to 24.
JSA Silver Show to be held in Jaipur from November 22 to 24.

जयपुर। सिल्वर ज्वैलरी कारोबार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर (जेएसए) की ओर से 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय जेएसए सिल्वर शो का आयोजन किया जाएगा। बिजनेस-टू-बिजनेस (बी-टू-बी) प्रारूप में आयोजित होने वाला यह शो बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें देश-विदेश के एग्जीबिटर्स, बायर्स और ज्वेलरी कारोबारियों की भागीदारी रहेगी।

जेएसए के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला ने बताया कि आयोजन का निर्णय हाल ही में एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। शो का उद्देश्य जयपुर के सिल्वर ज्वेलरी उद्योग को वैश्विक मंच उपलब्ध कराना तथा नए व्यापारिक अवसरों का सृजन करना है।

एसोसिएशन के सचिव राहुल जैन तथा वाइस चेयरमैन अभिनीत बूचरा और अभिषेक बंसल ने बताया कि प्रदर्शनी में सिल्वर ज्वैलरी के नवीनतम कलेक्शन, आधुनिक डिजाइन और जयपुर की पारंपरिक कारीगरी को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही देश-विदेश से आने वाले बायर्स और एग्जीबिटर्स के बीच बिजनेस नेटवर्किंग, नए ऑर्डर और व्यापारिक साझेदारी के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इससे जयपुर के सिल्वर ज्वेलरी उद्योग को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

आयोजन के लिए डॉ. अरुण गर्ग और अनीता डिंगरा को कन्वीनर नियुक्त किया गया है। दोनों के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जाएंगी, ताकि सिल्वर शो का संचालन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जा सके। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन जयपुर को सिल्वर ज्वेलरी के प्रमुख वैश्विक व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here