जयपुर जेल में मिला बिना सिम का कीपैड फोन और बैटरी

0
13
One prisoner injured in a clash between prisoners in Central Jail
One prisoner injured in a clash between prisoners in Central Jail

जयपुर। राजधानी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली केंद्रीय कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर मोबाइल पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जेल परिसर में एक बार फिर लावारिस हालत में मोबाइल फोन मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की मुस्तैदी के चलते रुटीन चेकिंग के दौरान यह मोबाइल बरामद किया गया, जिसके बाद लालकोठी थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

हेड कांस्टेबल जुगल किशोर के अनुसार बुधवार शाम करीब 5:45 बजे सेंट्रल जेल प्रशासन की ओर से जेल की बैरकों और संवेदनशील इलाकों में रुटीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षा प्रहरी को वार्ड नंबर-9 की बैरक नंबर-4 के पीछे बने शौचालय के पास कुछ संदिग्ध नजर आया। गहनता से जांच करने पर वहां लावारिस हालत में छिपाकर रखा गया एक काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

जेल प्रहरियों ने जब फोन को जब्त किया तो उसमें सिम कार्ड मौजूद नहीं था, जबकि मोबाइल की बैटरी फोन से अलग निकाली हुई थी। जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बरामद लावारिस मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। कारागृह प्रबंधक विजय सिंह ने गुरुवार को थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जब्तशुदा मोबाइल के ईएमआई नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here