बंगाली बाबा आश्रम में सवा लाख बिल्वपत्रों से हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

0
25

जयपुर। सावन के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित बंगाली बाबा गणेश आश्रम के स्वयं आत्माराम जलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में सवा लाख बिल्वपत्रों की झांकी सजाई गई, जिसके विशेष दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

मंदिर परिसर में भोलेनाथ का आकर्षक शृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। सवा लाख बिल्वपत्रों से तैयार की गई झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

सावन के चलते मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बिल्वपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here