एमएनआईटी जयपुर में ‘सेमीकंडक्टर मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज़’ एमटेक कार्यक्रम शुरू

0
104

जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) जयपुर के पदार्थ अनुसंधान केंद्र ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से “सेमीकंडक्टर मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज़” विषय में नए एम.टेक. कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की है। यह बहुविषयक पाठ्यक्रम देश और वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर उद्योग की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

संस्थान के अनुसार कार्यक्रम में मैटेरियल्स साइंस, डिवाइस फिजिक्स, माइक्रोफैब्रिकेशन, थिन-फिल्म तकनीक और उन्नत कैरेक्टराइजेशन जैसे विषयों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को मजबूत सैद्धांतिक ज्ञान के साथ अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग के उभरते क्षेत्रों में दक्षता हासिल कर सकें।

एमएनआईटी ने बताया कि पाठ्यक्रम के अंतर्गत उद्योगों के साथ सहयोग और इंटर्नशिप के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित कर सकें। संबंधित विषयों में बीई, बीटेक या एमएससी डिग्री तथा वैध गेट स्कोर रखने वाले अभ्यर्थी सीसीएमटी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

संस्थान के अनुसार इस कार्यक्रम के स्नातकों के लिए सेमीकंडक्टर निर्माण, डिवाइस डिजाइन, अनुसंधान एवं विकास, प्रोसेस इंजीनियरिंग तथा शिक्षण और अकादमिक क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here