मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विधायक गोपाल शर्मा का मंडल प्रवास

0
49
MLA Gopal Sharma's Mandal tour marking the completion of 12 years of the Modi government.
MLA Gopal Sharma's Mandal tour marking the completion of 12 years of the Modi government.

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने बुधवार को सिविल लाइंस मंडल के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से संवाद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत रामनगर मुक्तिधाम में आयोजित विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान से हुई। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

इसके बाद उन्होंने मंडल प्रवास के तहत रामनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट श्रीकांत शर्मा, स्वेज फार्म में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गालाल सैनी, सुंदर नगर में सत्यनारायण शर्मा तथा सूरज नगर में वार्ड संयोजक राजकुमार अजमेरा के निवास पर आयोजित प्रबुद्धजन एवं जनसंवाद कार्यक्रमों में सहभागिता की। संवाद कार्यक्रमों में राष्ट्र निर्माण, संगठन सुदृढ़ीकरण, क्षेत्रीय विकास, जनहित के मुद्दों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों एवं प्रबुद्धजनों से प्राप्त सुझावों और मार्गदर्शन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष इंदु परमार, चेयरमैन राजेश कुमावत, धीरज शर्मा, पार्षद राहुल शर्मा, महामंत्री प्रवीण शर्मा, संजय सैनी, जगदीश राजोरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

श्याम वाटिका में जनसभा को किया संबोधित

विधायक गोपाल शर्मा ने दोपहर में रामनगर स्थित श्याम वाटिका में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनसुविधाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर क्षेत्रवासियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि जनसहभागिता और स्थानीय सुझाव क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सहयोग, स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी दुर्ग सिंह चौहान, कमल शर्मा, तेज सिंह, रोशन तिवाड़ी, केशव देव कटारा, अभिमन्यु तिवाड़ी, एडवोकेट ईश्वर तिवाड़ी, मनीष शर्मा, जटाशंकर सहित श्याम वाटिका परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here