जयपुर। महावर वैश्य सेवा संस्था (रजि.), जयपुर के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में नरेश कुमार गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने नामांकन पत्रों की जांच एवं समस्त प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की तथा उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इनमें महावर वैश्य धर्मार्थ ट्रस्ट जयपुर के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता, श्रीनिवास गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, वर्तमान में व्यापार महासंघ मंडल जयपुर के अध्यक्ष, संस्था के महामंत्री विनोद गुप्ता, केदारनाथ गुप्ता, चेतन गुप्ता, भारत गुप्ता, गोपाल गुप्ता, हेमराज गुप्ता, सुमन गुप्ता, गिरवर दयाल गुप्ता, उमराव लाल गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, रजनीश गुप्ता, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मुदित गुप्ता, गिर्राज गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, गिरिराज प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, देवकीनंदन गुप्ता, विष्णु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता का उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महावर वैश्य सेवा संस्था समाजहित, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।
इस अवसर पर समाज बंधुओं ने नरेश कुमार गुप्ता को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में समाज के विकास और संगठन के विस्तार की उम्मीद जताई।



















