जयपुर में दो दिवसीय बिजनेस सम्मेलन में 3000 से अधिक बिजनेस लीडर्स हुए शामिल

0
28

जयपुर। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल इंडिया के वार्षिक सम्मेलन ‘बीएनआई आईएनसी 2026’ का रविवार को जयपुर में समापन हुआ। जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित कई देशों से 3000 से अधिक बिजनेस लीडर्स ने भाग लिया। आयोजन के दौरान 1200 से अधिक वन-टू-वन बिजनेस चर्चाएं हुईं तथा 100 से अधिक उत्पाद एवं सेवाओं की प्रदर्शनी लगाई गई।

सम्मेलन में अनुपम खेर, दीपक वोहरा, जेन लेहान एवं जोहो के राजेंद्रन दंडपाणि सहित कई वक्ताओं ने नेटवर्किंग, व्यापारिक सहयोग और उद्यम विकास पर विचार साझा किए।

बीएनआई जयपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय गोयल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य व्यापारियों एवं उद्यमियों को सार्थक संपर्क और सहयोग का मंच प्रदान करना है। समापन समारोह में चैप्टर, रीजन एवं हॉल ऑफ फेम श्रेणी में अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।

आयोजकों के अनुसार बीएनआई विश्वभर में 11,728 चैप्टर्स के माध्यम से 3.55 लाख से अधिक सदस्यों को जोड़ने वाला बड़ा बिजनेस नेटवर्क संगठन है। भारत में यह 143 शहरों में 72 हजार से अधिक बिजनेस लीडर्स को मंच उपलब्ध करा रहा है। पहली बार जयपुर में आयोजित यह सम्मेलन राजस्थान के व्यापार और नवाचार को वैश्विक नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here