नौ साल से फरार स्थायी वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा

0
59
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से वांछित अपराधियों और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महेश नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2017 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जारी दो स्थायी वारंटों का भी निस्तारण किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार शहर में सक्रिय वांछित अपराधियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित कुमार शर्मा के निर्देशन तथा एसीपी सोडाला सुनील प्रसाद शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। महेश नगर थाना प्रभारी सुरेश यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल विनोद यादव को वारंटी की तलाश में लगाया गया।

पुलिस के अनुसार कांस्टेबल विनोद यादव ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर प्रेम नगर, गुर्जर की थड़ी क्षेत्र में दबिश देकर स्थायी वारंटी जगमोहन शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगमोहन शर्मा निवासी मुक्तानंद नगर गोपालपुरा बाईपास जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट)-13, जयपुर महानगर द्वितीय न्यायालय द्वारा दो स्थायी वारंट जारी किए गए थे।

वह वर्ष 2017 से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों स्थायी वारंटों का निस्तारण कर दिया है। इस वारंटी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल विनोद यादव की विशेष और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने उनकी सतर्कता और मेहनत की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here