श्री मनोकामेश्वर शिव मंदिर में सहस्त्रगढ़ में सजी भोलेनाथ की फूल बंगला झांकी

0
142

जयपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर घाटगेट स्थित श्री मनोकामेश्वर शिव मंदिर में श्री गणेश मित्र मंडल संस्था की ओर से मंदिर जीर्णोद्धार के तहत सहस्त्रगढ़ एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर कुसुम यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत पांच विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ के पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके बाद भगवान को नवीन पोशाक धारण कराकर आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने बैंड वादन के साथ भगवान शिव की महाआरती की।

इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। भजन गायकों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। आयोजन में सहयोग करने वाले भामाशाहों का माला, दुपट्टा और भगवान भोलेनाथ की छवि भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मंडल के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार लोधीका, सचिव कैलाश शेरगड़िया, स्वागत मंत्री मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष राजकुमार पलडिया, हरशिव मीणा, शंकरलाल यादव, संरक्षक आशुतोष गोयल, बाबूलाल जांगिड़, कन्हैयालाल साहू, मुन्नालाल सोनगरा, यशपाल सिंह, केहर सिंह, संयोजक अतुल गोयल, रवि नयर सहित मंडल परिवार के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। आदर्श नगर से विधायक प्रत्याशी ने भी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here