राजस्थान में सिंटेक्स ने की मजबूत पकड़:अब पानी वितरण में भी उतरा सिंटेक्स

0
195

जयपुर। वेल्सपन का सिंटेक्स राजस्थान में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अब पानी के स्टोरेज के साथ-साथ वितरण और प्लंबिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान पर भी ध्यान दे रहा है। करीब 50 वर्षों की विरासत के साथ कंपनी अब एंड-टू-एंड वाटर सॉल्यूशन प्रदाता बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर यशोवर्धन अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान में पानी की कमी, अत्यधिक तापमान और तेजी से शहरीकरण के चलते पानी की गुणवत्ता बनाए रखना बड़ी चुनौती है। ऐसे में घरों के अंदर प्लंबिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका अहम हो जाती है।

सिंटेक्स ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए टैंक, पाइप, फिटिंग्स और ड्रेनेज समाधान शामिल किए हैं। कंपनी ने एंटी-माइक्रोबियल सीपीवीसी पाइप्स भी पेश किए हैं, जो बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने में मदद करते हैं और पानी को स्वच्छ बनाए रखते हैं।

जयपुर सहित राजस्थान में बढ़ते शहरीकरण के साथ उपभोक्ता अब गुणवत्ता, टिकाऊपन और कम रखरखाव वाले समाधानों को प्राथमिकता दे रहे हैं। सिंटेक्स की प्रीमियम ‘एटर्नो’ टैंक रेंज, जिसमें 50 साल की वारंटी दी जाती है, को भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

कंपनी का लक्ष्य है कि वह राज्य में पानी की उपलब्धता के साथ उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए घरों और संस्थानों को सुरक्षित और भरोसेमंद जल समाधान उपलब्ध कराए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here