श्री सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
215

जयपुर। श्री सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने आरबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के छात्र धर्मेश बुनकर पुत्र नरेश बुनकर ने कक्षा 12वीं आरबीएसई बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। वहीं विद्यालय की छात्रा शिवांगी ने भी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त कर विद्यालय एवं अभिभावकों को गौरवान्वित किया।

विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here