श्याम मंदिरों में जली आस्था की अखंड ज्योत

0
41
The eternal flame of faith burns in Shyam temples
The eternal flame of faith burns in Shyam temples

जयपुर। निर्जला एकादशी पर छोटीकाशी के सभी श्याम मंदिरों में भजन संध्याओं का आयोजन किया गया। आस्था की ज्योत प्रज्जवलित कर महाआरती के साथ शुभारंभ हुआ। रामंगज बाजार के कांवटियों का खुर्रा स्थित श्री श्याम प्राचीन मंदिर में महंत पं. लोकेश मिश्र के सान्निध्य में श्री कृष्ण श्याम सखा ग्रुप की ओर से भजनामृत सत्संग का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम को आकर्षक नौका में विराजमान कर जल विहार कराया गया। मंदिर परिसर को मनोहारी फूल बंगला झांकी से सजाया गया।

बाबा श्याम के समक्ष ग्रीष्म ऋतु के विशेष व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया, जिसमें आम, तरबूज, खरबूजा, लीची सहित विभिन्न मौसमी फलों एवं शीतल प्रसाद का समावेश रहा।ग्रुप अध्यक्ष शालू मिश्रा ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए तथा अपनी-अपनी हाजिरी लगाई।भजनामृत सत्संग के दौरान भजन गायकों ने श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

श्रद्धालु देर तक भजनों पर झूमते रहे और बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। म्हारे घरां पधारो श्याम संस्था की ओर से अग्रवाल फार्म मानसरोवर सेक्टर 113 स्थित श्री श्याम पार्क में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जगतपुरा, मानसरोवर, विजयबाड़ी पथ नंबर सात, शास्त्रीनगर, झोटवाड़ा सहित अन्य स्थानों पर स्थित श्रीश्याम मंदिरों में भी शाम को भजन संध्याओं का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here