जयपुर। जयपुर के राजा पार्क स्थित ब्राइड एंड ग्रूम स्टोर की ओर से एरिस इंडिया के सहयोग से फैशन इवेंट ‘दी रॉयल वाओज’ का भव्य आयोजन किया गया। शोकेस में ट्रेडिशनल एस्थेटिक्स और मॉडर्न लग्जरी का खूबसूरत संगम देखने को मिला। प्रोफेशनल मॉडल्स ने ब्राइड एंड ग्रूम के चुनिंदा वेडिंग और ऑकेजन वियर कलेक्शन को रनवे पर प्रस्तुत किया।
फैशन शो की क्यूरेशन एवं शो डायरेक्शन एरिस इंडिया की फाउंडर हर्षिका पारीक ने की। उनकी टीम ने मॉडल क्यूरेशन, आउटफिट की अंडरस्टैंडिंग, रनवे प्रेजेंटेशन, स्टाइलिंग डायरेक्शन और शो के विजुअल फ्लो पर काम किया।
हर्षिका पारीक ने बताया कि शो में छह प्रोफेशनली क्यूरेटेड मॉडल्स के माध्यम से करीब 6 से 7 सिग्नेचर लुक्स प्रस्तुत किए गए। इनमें ब्राइडल, ग्रूम, कॉकटेल, इवनिंग और विभिन्न वेडिंग फंक्शन्स के आउटफिट शामिल रहे। कलेक्शन में एंगेजमेंट, कॉकटेल, मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन जैसे अवसरों के लिए स्टाइल किए जा सकने वाले परिधानों को प्रमुखता दी गई।
उन्होंने कहा कि शो का उद्देश्य केवल फैशन प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय शादियों की बदलती शैली, समकालीन फैशन, मिनिमल लग्जरी और पारंपरिक भारतीय सौंदर्यशास्त्र को नए अंदाज में सामने लाना था। मॉडल्स का मेकओवर मेकअप पार्टनर प्रियंका पारीक एवं उनकी टीम ने किया।
स्टोर ऑनर हरीश खानचंदानी और कमल नंदवानी (एचके ब्रदर्स) ने बताया कि आयोजन के जरिए ब्राइड एंड ग्रूम के राजा पार्क स्टोर को कंटेंपरेरी वेडिंग और ऑकेजन वियर डेस्टिनेशन के रूप में प्रस्तुत किया गया। मेहमानों को ब्रांड की कलेक्शन, स्टाइलिंग, क्राफ्टमैनशिप और रिटेल एक्सपीरियंस को करीब से जानने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में जयपुर के फैशन, लाइफस्टाइल, बिजनेस और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े करीब 100 से 150 क्यूरेटेड गेस्ट शामिल हुए। इनमें लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर, फैशन डिजाइनर्स, स्टाइलिस्ट, एंटरप्रेन्योर और प्रीमियम लाइफस्टाइल कम्युनिटी से जुड़े लोग शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार, ब्राइड एंड ग्रूम द्वारा प्रस्तुत, एरिस इंडिया द्वारा क्यूरेटेड और हर्षिका पारीक द्वारा डायरेक्टेड यह शोकेस जयपुर की वेडिंग, फैशन और लाइफस्टाइल कम्युनिटी को एक मंच पर लाने की दिशा में खास पहल रहा।



















