निर्माणाधीन मकान में दिन दहाड़े चोरी

0
249

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में दिन दहाड़े निर्माणाधीन मकान से महिला गैंग डेढ़ लाख रुपए का सामान एक कट्टे में भरकर फरार हो गई। महिला गैंग की करतुत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दूसरे दिन मकान में चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला गैंग के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह के बताए अनुसार इलाके में स्थित श्याम नगर निवासी अंशुल कायस्थ 39 ने मामला दर्ज कराया है कि सुमेर नगर -2 में उसके मकान का निर्माणकार्य चल रहा था। शनिवार को कचरा उठाने के बहाने सात –आठ महिलाएं घुसी और स्टोर में रखे बिजली के तार के बंडल,मोटर और सैनेटरी का सामान कट्टे में भरकर फरार हो गई। पीड़ित को मामले की जानकारी सोमवार को मकान पर पहुंचने पर चली । पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here