July 27, 2024, 6:44 am
spot_imgspot_img

मकान में महिला का लटका मिला तीन दिन पुराना शव

जयपुर। हरमाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मकान में महिला का तीन-चार दिन पुराना का शव मिला है।पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनसिटी के पास स्काई सीटी में एक मकान में महिला का शव होने की जानकारी मिली थी।जहां मौके पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।जहां मकान का गेट अंदर से बंद था जहां गेट को तोड़कर देखा तो महिला पंखे से झूलती मिली वहीं शव करीब तीन दिन पुराना होने के कारण बदबू देना लगा था व शरीर फूल गया था।

वहीं मृतक महिला की पहचान विद्या देवी (37 )पत्नी भंवर लाल भंवरिया निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई।वहीं मौके पर पहुंचे हरमाडा थाना इंचार्ज दिलीप सिंह खदाव मय जाप्ते के मौके पर पहुंचकर शव मृतक महिला के ससुराल पक्ष व पीहर पक्ष की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर कांवटिया अस्पताल में रखवा दिया।

जहां परिजनों की मौजूदगी में ही शव का पोस्टमार्टम होगा।मृतक महिला विद्या देवी का प्रेमनगर (भूरथल )में ससुराल था। जो 4 साल पहले प्रेम प्रसंग में फंसकर ससुराल वालों को छोड़कर घर से निकल गई थी।वहीं महिला के 18 साल की एक लड़की व 16 साल का एक लड़का है। जो अपने दादा व पिता के साथ ही रहते हैं। मृतक महिला के ससुर ने बताया कि विद्या की मेरे बच्चे भंवरलाल के साथ 2004 में शादी हुई थी।जहां करीब 4 साल पहले महिला घर छोड़कर निकल गई थी।इसके बाद आज तक हमारा कोई संपर्क नहीं हुआ।पुलिस ने बताया की मृतका के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ हैं।लेकिन मौके पर मिले सभी कागजातों आदि को पुलिस ने जप्त कर लिया हैं।जहां जांच के बाद ही खुलासा होगा।पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या ही मानकर चल रही हैं लेकिन कारण क्या रहे इसका जांच के बाद ही खुलासा होगा।

डॉक्टर की पर्ची पर लिखा पति के स्थान पर किसी ओर का नाम

वहीं पुलिस को मौके पर डॉक्टर दीपक गुप्ता के नाम की पर्ची मिली हैं जिसमें डॉक्टर की लिखी पर्ची पर विद्या देवी पत्नी हरीश कुमार लिखा मिला हैं।वहीं परिजनों के अनुसार हरीश कुमार महिला का ननदोंई बताया जा रहा हैं।

मकान में करीब चार महीने से रह रही थी महिला किसी से नहीं रखती थी वास्ता

मृतक महिला के आसपास के लोगो ने बताया की महिला दिवाली के आसपास ही यहाँ रहने लगी थी जो किसी से भी बोलती नहीं थी यहाँ कई बार एक आई20 कार आतीं थी।जो थोड़ी देर रुकने के बाद चली जाती थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles