फायरिंग और जानलेवा हमले के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
77

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी राकेश गुर्जर और महेंद्र गुर्जर फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित थे।

डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि यह मामला 20 जनवरी 2025 का है। जहां परिवादी अजरूदीन ने एसएमएस अस्पताल में पर्चा बयान दिया था कि अजमेर रोड पर 200 फीट बाईपास के पास यूएसडीटी के लेनदेन के दौरान विवाद हो गया था । इस बहस के बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें अजरूदीन को गोली लगी थी ।

इस संबंध में मानसरोवर थाने में बीएनएस की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा और एसीपी आदित्य काकड़े के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था ।

पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना पर दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर राकेश गुर्जर (24) और महेंद्र गुर्जर (26) को गिरफ्तार किया गया है और दोनो ही आरोपित फुलेरा जिला जयपुर के रहने वाले है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है इस मामले में मुख्य आरोपी और नरेना थाने का हिस्ट्रीशीटर बंशीलाल गुर्जर तथा उसका साथी सुरेश गुर्जर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं । पुलिस ने उनसे वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो अतिरिक्त मैगजीन भी बरामद की थी ।

इस कार्रवाई में मानसरोवर थानाधिकारी लखन सिंह खटाना, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और साइबर सेल के हेड कांस्टेबल लोकेश की अहम भूमिका रही । विशेष रूप से कांस्टेबल रामस्वरूप और देवेंद्र कुमार की सक्रियता के चलते इन इनामी बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी मिली ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here