आठ स्कूटी सहित एक वाहन चोर गिरफ्तार

0
33
Vehicle Thief Arrested, Including Eight Scooters
Vehicle Thief Arrested, Including Eight Scooters

जयपुर। मालवीय नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम पूर्व (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहनर चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 8 स्कूटी बरामद की गई हैं। आरोपी ने पूछताछ में जयपुर शहर से करीब एक दर्जन वाहन चोरी करना कबूल किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहनर चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर चंदू उर्फ चेतन बैरवा (24) निवासी जवाहर नगर कच्ची बस्ती को गिरफ्तार किया। आरोपी से मालवीय नगर, शिप्रापथ, ज्योति नगर, कोतवाली, प्रताप नगर और एसएमएस थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 8 स्कूटी बरामद की गई हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर स्मैक का नशा करता है और नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी चोरी किए गए वाहनों को सुनसान स्थानों पर छोड़ देता था और कई बार वाहन से पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी स्कूटी चोरी कर लेता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी को नशे की इतनी लत लग चुकी थी कि उसे कई बार यह भी याद नहीं रहता था कि चोरी का वाहन कहां छोड़ा है। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर अन्य वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे का प्रयास कर रही है। कार्रवाई में डीएसटी ईस्ट और मालवीय नगर थाना पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here