ऑटो चोरी का खुलासा: चोरी के वाहन सहित एक युवक गिरफ्तार

0
32

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ऑटो बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को दिलीप कुमार (24) निवासी जिला जमुई, बिहार हाल किरायेदार सुंदर नगर गणेशपुरी, मीणा पेट्रोल पंप के पीछे, दिल्ली रोड जयपुर ने थाना श्याम नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह सिंधी कैंप से दो सवारियों को लेकर महिंद्रा सेज की ओर जा रहा था।

रात करीब 11:30 बजे अजमेर रोड स्थित 200 फीट बाईपास पर पानी पीने के लिए नीचे उतरा, तभी दोनों युवक उसका ऑटो लेकर फरार हो गए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला सुनील प्रसाद शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी दलवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के साथ परंपरागत पुलिसिंग के जरिए आरोपी अजहरूद्दीन (23) पुत्र महबूब, निवासी ग्राम डाडडा, तहसील पीपलू, जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी से चोरी किया गया ऑटो बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा अन्य वारदातों के संबंध में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here