रामनिवास बाग में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

0
56

जयपुर। शहर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने 19 मार्च को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। आमजन की सुविधा और सुचारु यातायात संचालन के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष प्लान जारी किया है।

कार्यक्रम के दौरान जेएलएन मार्ग से आने वाले सामान्य यातायात को आरोग्य पथ तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात का दबाव अधिक होने पर इसे त्रिमूर्ति सर्किल से नारायण सिंह तिराहा और धर्मसिंह सर्किल की ओर मोड़ा जाएगा। केवल कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को ही रामनिवास बाग की ओर प्रवेश दिया जाएगा।

एमडी रोड से म्यूजियम रोड होते हुए रामनिवास बाग के अंदर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं सांगानेरी गेट की ओर से रवीन्द्र रंगमंच जाने वाले सामान्य यातायात को भी रामनिवास बाग पार्किंग गेट से नहीं जाने दिया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले वाहन ही यहां प्रवेश कर सकेंगे और उन्हें भूमिगत पार्किंग में पार्किंग करनी होगी।

रामनिवास बाग चौराहे से अंदर जाने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। एमजीडी के सामने स्थित गेट से भी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा यादगार से एसएमएस अस्पताल तक, आरोग्य पथ, त्रिमूर्ति सर्किल से रामनिवास बाग के पिछले गेट तक तथा यादगार से मिनर्वा सर्किल तक सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी। आवश्यकता अनुसार एमडी रोड और आरोग्य पथ को वन-वे भी किया जा सकता है। आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस आदि को निर्बाध आवागमन की अनुमति रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here