
जयपुर। जेठ माह की प्रचंड गर्मी के बीच ठिकाना मंदिर राधा-गोपीनाथजी में भक्तिभाव से ठाकुरजी का विशेष जलविहार आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए केवड़ा जल और गुलाब जल से स्नान कराया गया।
मंदिर में सजे आकर्षक जलविहार के बीच ठाकुरजी को रेबेल (रजनीगंधा) एवं जूही के पुष्पों की सुगंधित मालाएं धारण कराई गईं, जिससे पूरा वातावरण सुगंधमय और भक्तिमय हो उठा।
श्रद्धालुओं ने दर्शन कर गर्मी से राहत देने वाले इस दिव्य आयोजन का आनंद लिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष ध्यान रखा गया और मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला।


















