गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत होगा रज कलश वंदन समारोह: उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा

0
146

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान शुरू किया है।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, सेवा, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक समरसता यात्रा तथा 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक छात्रावास संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में युवाओं के साथ ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प और सामाजिक समरसता पर संवाद होगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि 5 अगस्त को सुबह 10:30 बजे सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय पवित्र रज कलश वंदन समारोह आयोजित होगा। वाराणसी स्थित गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र रज का पूजन कर इसे प्रदेश के 25 लोकसभा और 200 विधानसभा क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा।

समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में 251 संत-महात्माओं का सम्मान भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here