फिरौती के लिए गिरोह के बदमाशों के साथ मिल कर लोगों को अगवा करने वाला इनामी बदमाश बापर्दा गिरफ्तार

0
436

जयपुर। ज्योति नगर थाना पुलिस ने  फिरौती के लिए गिरोह के बदमाशों के साथ मिल कर लोगों को अगवा करने वाले एक इनामी बदमाश को बापर्दा गिरफ्तार किया है। डीसीपी (साउथ) योगेश गोयल ने बताया गिरफ्तार आरोपित लेखराज उर्फ़ लेखराम मीना (26) गांव बलिन कमालपुरा थाना महवा का रहने वाला है। आरोपी ने करीब तीन साल पहले अपने साथियों सहित फिरौती पाने के लिए इलाके से एक युवक का अपहरण किया था। इस मामले में पूर्व में सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी लेखराज फरार चल रहा था, जिसे कांस्टेबल अशोक की सूचना पर बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कई थानों में लूट, अपहरण, फिरौती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी लेखराज को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here