अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
74
Four police personnel from the Ayodhya Cyber ​​Crime Police Station arrested for accepting a bribe.
Four police personnel from the Ayodhya Cyber ​​Crime Police Station arrested for accepting a bribe.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सीकर इकाई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अयोध्या के साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपियों ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज मामले में परिवादी के भाई का नाम हटाने की एवज में 4 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी, लेकिन बातचीत के बाद 2.80 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके भाई के खिलाफ पुलिस थाना साइबर क्राइम, जनपद अयोध्या में दर्ज मुकदमे में उसका नाम हटाने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद 17 अगस्त को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान कांस्टेबल गौरव चारग ने परिवादी से 4 लाख रुपए मांगे और बातचीत के बाद 2.80 लाख रुपए में रिश्वत लेना तय हुआ।

मांग की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की गई। एसीबी सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सुभाष मील की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

ट्रैप के दौरान उप निरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल गौरव चारग की मौजूदगी में कांस्टेबल सोहनलाल ने परिवादी से 2.80 लाख रुपए रिश्वत राशि प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here