July 27, 2024, 7:47 am
spot_imgspot_img

झांसे में लेकर छात्रा से उसके क्लासमेट ने किया दुष्कर्म

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में झांसे में लेकर एक छात्रा से उसके क्लासमेट ने ही दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी क्लासमेट और उसके परिवार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीडिता आरोपी के बच्चे की मां भी बन गई। बच्चे को जन्म देने के बाद पीडिता ने आरोपी को सजा दिलाने की ठानी और पुलिस की शरण ली। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच एसआई इमरत सिंह ने बताया कि झोटवाड़ा निवासी 18 वर्षीय युवती ने ने मामला दर्ज करवाया कि पिछले साल वह 17 साल की थी। एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती थी। क्लास में उसके साथ पढ़ने वाले लड़के से अच्छी दोस्ती थी। नोट्स के लिए दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। इसके चलते दोनों के परिवार एक-दूसरे को जानते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मार्च-2023 में आरोपी क्लासमेट की मम्मी ने मेहंदी लगवाने के लिए घर बुलाया। बहन के मेहंदी लगाने के दौरान उसकी मम्मी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी।

कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह करीब ढाई घंटे के लिए बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने पूछा तो आंटी ने कहा कि मेहंदी लगवाते हुए सो गई थी। शरीर में दर्द होने पर आंटी ने घर छोड़ दिया। घरवालों को बताने पर उन्होंने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पीड़िता ने बताया कि करीब 6 महीने बाद उसकी आंखें और नाखून पीले होने लगे। डॉक्टर्स को दिखाने पर उन्होंने खून की कमी होना बताया। उसके शरीर में बदलाव आने पर सोनोग्राफी करवाई गई तो पता चला कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट है। समाज में बदनामी के डर से उसकी मां ने किसी को बताने से मना कर दिया। उसने 1 दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया। करीब डेढ़ महीने बाद बालिग होने पर उसने रेपिस्ट को सजा दिलाने की ठानी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles