मणिपाल हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक,हड्डी-जोड़ और स्पाइन रोगों से बचाव की दी जानकारी

0
37

जयपुर। मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर एवं जयपुर फिजियोथेरेपिस्ट नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में विशेष हेल्थ टॉक आयोजित की गई। इसमें लोगों को हड्डी, जोड़ और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों, उनके बचाव, आधुनिक उपचार तथा ऑपरेशन के बाद फिजियोथेरेपी की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।

हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. बीआर बागरिया और स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश हरितवाल ने विभिन्न समस्याओं के लक्षण, उपचार और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार नियमित फिजियोथेरेपी और व्यायाम से मोबिलिटी बेहतर करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और दैनिक गतिविधियों में लौटने में मदद मिलती है।

डॉक्टरों ने सही पोश्चर, नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार और वजन नियंत्रित रखने पर जोर दिया। लंबे समय तक कमर या गर्दन में दर्द, हाथ-पैरों में झनझनाहट, कमजोरी या चलने-फिरने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी।

पोस्ट-ऑपरेटिव केयर पर चर्चा करते हुए डॉक्टरों ने मरीजों को निर्धारित व्यायाम, फिजियोथेरेपी और दवाइयों का नियमित पालन करने तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के भारी वजन उठाने से बचने की सलाह दी। हॉस्पिटल डायरेक्टर रंजन ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता समय पर उपचार और गंभीर समस्याओं से बचाव में महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here