कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलने के बदले रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

0
20

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की झुंझुनूं टीम ने कार्रवाई करते हुए कृषि कनेक्शन की विद्युत लाइन बदलवाने की एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) चिड़ावा की कनिष्ठ अभियंता दीपिका को को गिरफ्तार किया है।

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी चौकी झुंझुनूं में शिकायत दी थी कि उसके परिचित के कृषि कनेक्शन की विद्युत लाइन बदलवाने के लिए कनिष्ठ अभियंता दीपिका रिश्वत मांग रही हैं। शिकायत के बाद रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान कनिष्ठ अभियंता द्वारा 25 हजार रुपए रिश्वत मांगना पाया गया। परिवादी के अनुरोध पर सौदा 15 हजार रुपए में तय हुआ। मांग की पुष्टि के बाद 5 अक्टूबर को ट्रैप कार्रवाई की गई।

जिस पर एसीबी झुंझुनूं के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार पूनियां के निर्देशन में आरोपी कनिष्ठ अभियंता दीपिका को परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। ट्रैप के दौरान रिश्वत की राशि उसके कार्यालय की टेबल की दराज से बरामद की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here