वेद मंत्रोच्चार से किया नृसिंह भगवान का पंचामृत अभिषेक-श्रृंगार

0
42

जयपुर। प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रदोष के दिन गुरुवार को चांदपोल बाजार के नींदड़ राव जी का रास्ता स्थित मंदिर श्री नृसिंह जी अग्रवाल पंचायत समिति का पाटोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। मंदिर श्री नृसिंह अग्रवाल पंचायत समिति के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल ने बताया कि मंदिर श्री नृसिंह अग्रवाल पंचायत समिति के मंत्री कैलाश चंद अग्रवाल, संरक्षक रतन लाल अग्रवाल, रामेश्वर चौधरी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की।

सत्यनारायण घी वाला, समिति के सांस्कृतिक मंत्री जुगल किशोर अग्रवाल, सदस्य अरुण अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुनील रिंगस्या,डिम्पल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल,समिति उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक राधा गोविन्द अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने भगवान की महाआरती की।

पाटोत्सव के दौरान मंदिर महंत पं. मनमोहन शर्मा के सान्निध्य में और पं. उमेश व्यास के आचार्यत्व में नृसिंह भगवान सहित अन्य विग्रहों का सुबह भगवान नृसिंह का वेद मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत, फल, सर्वोषधि, फलों के रस सहित अन्य सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। गणेश-गौरी, कलश, वास्तु पुरुष, सोडश मातृका, दस दिग्पाल की पूजा-अर्चना की गई।

ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराकर फूल बंगला झांकी सजाई गई। इसके बाद अग्नि प्रज्जवलन कर विश्व कल्याण की कामना के साथ हवन में आहुतियां प्रदान की गई। नवीन पोशाक धारण कराकर आकर्षक श्रृंगार के बाद महाआरती की गई। अड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर को कोलकाता से मंगाए रंग-बिरंगे फूलों और बांदरवाल से सजाया गया। महाआरती में अनेक मंदिरों के संत-महंत, जन प्रतिनिधि सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here