पीएचईडी का कर्मचारी बनकर घर में घुसकर बदमाश कर रहे चोरी

0
444

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में चोरी का नया तरीका सामने आया है। बदमाश खुद को पब्लिक हेल्थ एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचडी) का कर्मचारी बताकर पानी चेक करने के बहाने घर में घुस चोरी कर रहे हैं। रामनगरिया थाना एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि रूपेन्द्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि 5 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे उनके घर पानी का कनेक्शन चेक करने के बहाने दो बदमाश आए। उन्होंने खुद को पीएचईडी का कर्मचारी बताया। पानी का लेवल और क्वालिटी चेक करने की बात की। इसके बाद आरोपी बात करके ऊपर टंकी चेक करने चले गए। इस दौरान एक व्यक्ति मोबाइल पर नीचे खड़ा होकर बात कर रहा था।

सके साथ एक अन्य व्यक्ति भी खड़ा था। रूपेंद्र की पत्नी भी ऊपर टंकी चेक कराने चली गई थी। इस दौरान दूसरा व्यक्ति घर में घुसकर अलमारी तक पहुंचा। जहां बेटी व पत्नी के गहने रखे थे। बदमाश डिब्बे में से गहने निकाल कर चला गया। साथ में नगदी भी निकाल ले गया। गहनों में 1 सोने की अंगूठी, पैंडल सहित मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, सोने के कुंडल, चांदी की पायल 2 जोड़ी, चांदी की अंगूठी 4 जोड़ी, और सवा लाख रुपए नगद चोरी कर ले गया। घर के आसपास लगे सीसीटीवी में बदमाश कैद हुए हैं।

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। बदमाश कई मकानों में घुसते दिखाई दे रहे हैं। इस पर पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here